जम्मू-कश्मीर में बड़ा एक्शन शोपियां में 3 आतंकी के मददगार गिरफ्तार हिजबुल मुजाहिद्दीन का कर रहे थे प्रचार
जम्मू-कश्मीर में बड़ा एक्शन शोपियां में 3 आतंकी के मददगार गिरफ्तार हिजबुल मुजाहिद्दीन का कर रहे थे प्रचार
Jammu Kashmir News: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. संयुक्त अभियान के दौरान उनके कब्जे से ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के प्रचार पोस्टर बरामद किए गए. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी इलाके में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने और संगठन के प्रचार-प्रसार में शामिल थे. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उनका संबंध किन आतंकियों या नेटवर्क से था. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है.