642 ग्राम सोना कीमत करीब 1 करोड़ शिरडी में साईं बाबा को भक्त ने चढ़ाया नवग्रह से सजा भव्य मुकुट
अहिल्यानगर के विश्व प्रसिद्ध शिरडी साईं बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन उत्सव की शुरुआत बेहद भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में हुई है. इस खास मौके पर आंध्र प्रदेश के वेल्लोर से आए एक परम साईं भक्त श्रीनिवास राव ने बाबा के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए 1 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत का चमचमाता सोने का मुकुट उनके चरणों में अर्पित किया.