ब्रांडेड शैंपू से मिलेगा छुटकारा पैसों की होगी बचत बस घर ले आये ये जंगल की मिट्टी बाल होंगे मुलायम और चमकदार
गांव की महिला पुष्पा ने लोकल 18 से कहा कि इस मिट्टी को स्थानीय लोग "चिकनी मिट्टी" के नाम से जानते हैं, उनके अनुसार गांव के लोग बचपन से इसी मिट्टी से बाल धोते आ रहे हैं. महिला हो या पुरुष, सभी इसका उपयोग करते हैं, उनका कहना है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक शैंपू की तरह काम करती है और बालों को मुलायम व सिल्की बनाती है.