जम्मू-कश्मीर: एसएसपी ने वैष्णो देवी यात्रा मार्ग और भवन क्षेत्र का पैदल चलकर लिया सुरक्षा का जायजा
रियासी के एसएसपी मुकुंद टिबरेवाल ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग और भवन में सुरक्षा समीक्षा की है. उन्होंने अपनी टीम के साथ पैदल की यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया. उन्होंने रात की गश्त बढ़ाने और लगातार सुरक्षा ऑडिट पर जोर दिया है.