मां जगदंबा नाराज हैं 51 कदम आगे बढ़िए और 81 साल की बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर लूट लिए लाखों के गहने
क्या अंधविश्वास का डर किसी को इस कदर अंधा कर सकता है कि वह चंद मिनटों में अपनी जिंदगी भर की कमाई गंवा दे? नागपुर के इमामवाड़ा इलाके से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने भगवान के नाम का खौफ दिखाकर एक 81 साल की बुजुर्ग महिला को कंगाल बना दिया.