तेल और कृषि दोनों में सरेंडर भारत के फैसले अब अमेरिका से हो रहे हैं AAP सांसद संजय सिंह का आरोप
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर अमेरिका के सामने घुटने टेकने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका से महंगे तेल और टैक्स फ्री कृषि उत्पादों का सौदा कर देश के किसानों और आम जनता के साथ विश्वासघात किया है. सिंह के अनुसार, यह फैसला देश में महंगाई को चरम पर ले जाएगा और भारतीय किसानों की बर्बादी का कारण बनेगा.