Success story: मऊ के राजकुमार यादव केला की खेती से कर रहे बंपर कमाई कम लागत में लाखों का मुनाफा जानें कैसे
नौसेमर घाट के प्रगतिशील किसान राजकुमार यादव बताते हैं कि वह लगभग 5 वर्षों से केला की खेती कर रहे हैं. हालांकि इस खेती को करने की आईडिया उन्हें नेट के माध्यम से मिली वह नेट पर वीडियो देखकर मिला. आज केला की खेती से ही लाखों की कमाई कर रहे हैं. किसान बताते हैं की केला की खेती ऐसी खेती है जो हर फसल की खेती से सबसे बेहतर खेती होती है. यदि कोई मेहनत और लगन के साथ इस फसल की खेती करें तो यह सिर्फ फायदे की ही फसल है इस फसल में कभी कोई घाटा नहीं होता है.