हॉस्टल की समस्या से आया आइडिया बिहारी इंजीनियर ने धोबी जी ऐप से बदली लॉन्ड्री की दुनिया 500 को दिया रोजगार
हॉस्टल की समस्या से आया आइडिया बिहारी इंजीनियर ने धोबी जी ऐप से बदली लॉन्ड्री की दुनिया 500 को दिया रोजगार
Dhobi Ji Laundry Startup Success Story: आइडिया कभी भी और कहीं से मिल सकता है. पर हम इसको इम्पीमेंट कैसे करते हैं. पूर्मिया के बीटेक इंजीनियर रविरंजन की कहानी भी ऐसी ही है. बीटेक की पढ़ाई के दौरान उन्हें हॉस्टल में कपड़े धोने की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा. पढ़ाई का बोझ और ऊपर से लॉन्ड्री की भागदौड़, उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गई थी. उन्होंने गौर किया कि जब आज के दौर में फूड डिलीवरी ऐप के जरिए खाना घर तक पहुंच सकता है, तो लॉन्ड्री की सुविधा क्यों नहीं? इसी विचार ने उनके मन में एक स्वदेशी स्टार्टअप का बीज बोया.