दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन को बड़ी सौगात: नमो भारत और इंटरसिटी के ठहराव को मंजूरी देखें शेड्यूल
Darbhanga Railway News: रेल मंत्रालय ने दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी. सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के प्रयासों से यह संभव हुआ, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा. आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी होगी.