Onion Price : 60 रुपये में क्यों खरीदें जब सरकार 35 में बेच रही एक किलो प्याज बाजार में आने वाली है 800 टन की खेप
Onion Price Update : देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने 800 टन का बफर स्टॉक बाजार में उतारने का ऐलान किया है. बुधवार को यह सारा प्याज राजधानी दिल्ली पहुंचेगा और वहां सब्सिडी दरों पर नैफेड के आउटलेट पर बेचा जाएगा. साथ ही देश के अन्य कई शहरों में भी प्याज की सप्लाई ट्रेन के जरिये की गई है.