E-20 Petrol : एथनॉल पर फिर आया सरकार का बयान फ्लेक्स-फ्यूल वाहन खरीदने वालों को दी जरूरी जानकारी
E-20 Petrol Update : अगर आप भी ई-20 पेट्रोल से ज्यादा एथनॉल वाले वाहन खरीदने की तैयारी में हैं तो जान लीजिए कि सरकार ने फ्लेक्सी फ्यूल ईंधन वाले वाहनों को लेकर क्या नीति अपनाई है. भारी उद्योग मंत्रालय ने साफ कहा है कि फिलहाल ज्यादा एथनॉल वाले पेट्रोल पर चलने वाले वाहनों को लेकर प्रोत्साहन की कोई नीति नहीं बनाई गई है.