सिर्फ 1 रुपये में 40 एकड़ जमीन! बिहार सरकार ने दिया खुला ऑफर आपको भी चाहिए तो एक काम करना होगा
Land Lease Policy : बिहार सरकार ने उद्योगों के लिए नई लैंड लीज पॉलिसी बनाई है. इसके तहत प्रदेश में चीनी मिल लगाने वाले कारोबारियों को 1 रुपये में 40 एकड़ जमीन का प्रस्ताव दिया गया है. यह पट्टा 30 साल के लिए दिया जाएगा और साथ में टैक्स व स्टांप शुल्क सहित तमाम तरह का प्रोत्साहन भी मिलेगा.