लालू यादव ने सबसे ज्यादा उठाया चार्टर्ड प्लेन का फायदा पर खर्च में आगे निकले सुरेश प्रभु RTI में खुलासा
रेल मंत्रियों के चार्टर्ड प्लेन के इस्तेमाल को लेकर आरटीआई से बड़ा खुलासा हुआ है. 2007 से अब तक रेल मंत्रियों की 33 चार्टर्ड प्लेन उड़ानों पर 8.90 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. लालू यादव ने 12 बार, सुरेश प्रभु ने 4 बार उड़ान भरी, पर प्रभु का खर्च लालू यादव से ज्यादा और 3.01 करोड़ रुपये रहा.