RSS सैनिक स्कूलों पर कब्जा कर रहा राहुल गांधी के दावे पर सुधांशु त्रिवेदी ने मांगे सबूत रक्षा समिति की बैठक में हंगामा

Rahul Gandhi News: रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सैनिक स्कूलों को लेकर राहुल गांधी के आरोपों से तीखी बहस छिड़ गई. सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने दावा किया कि RSS से जुड़े लोग सैनिक स्कूलों का टेकओवर कर रहे हैं. इस पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल से उनसे आरोपों का आधार पूछा, जिसके बाद कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई. इस पर समिति अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने उनसे दस्तावेज पेश करने को कहा और भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कराई जाएगी.

RSS सैनिक स्कूलों पर कब्जा कर रहा राहुल गांधी के दावे पर सुधांशु त्रिवेदी ने मांगे सबूत रक्षा समिति की बैठक में हंगामा