हीन भावना से मत देखो LGBTQ+ पर RSS चीफ मोहन भागवत बोले- प्रकृति ने उन्हें ऐसा बनाया है
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने LGBTQ+ समुदाय को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस समुदाय के लोग भी समाज का हिस्सा हैं और उन्हें सम्मान तथा समाज में समान स्थान मिलना चाहिए. भागवत ने कहा कि कुछ लोग जन्म से ही ऐसे होते हैं, जबकि कुछ मामलों में बदलाव संभव है.