REET Admit Card 2022 Date: आज जारी हो सकता है REET 2022 का एडमिट कार्ड इस Direct Link से करें डाउनलोड

REET Admit Card 2022 Date: उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड (REET Admit Card 2022) देख सकते हैं.

REET Admit Card 2022 Date: आज जारी हो सकता है REET 2022 का एडमिट कार्ड इस Direct Link से करें डाउनलोड
REET Admit Card 2022 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज यानी 14 जुलाई गुरुवार को राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) 2022 का एडमिट कार्ड (REET Admit Card 2022) जारी कर सकता है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (REET Exam 2022) के लिए आवेदन किए हैं, वे REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (REET Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. REET 2022 की परीक्षा 23 और 24 जुलाई, 2022 को आयोजित होने वाली है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.reetbser2022.in/ पर क्लिक करके भी REET 2022 का एडमिट कार्ड (REET Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना एडमिट कार्ड (REET Admit Card 2022) देख सकते हैं. बता दें कि यह परीक्षा (REET Exam 2022) 2 पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी. लेवल-1 की परीक्षा (REET Exam 2022) में बैठने वाले और पास होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए योग्य होंगे. वहीं लेवल-2 की राष्ट्रीय परीक्षा में बैठने वाले और पास होने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के योग्य होंगे. जिन उम्मीदवारों ने दोनों स्तरों के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें दोनों परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना होगा. REET 2022 की परीक्षा में 4 खंडों में विभाजित 150 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के प्रश्न पूछे जाएंगे. REET Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं. एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें. आपका REET Admit Card 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा. भविष्य के उद्देश्यों के लिए REET Admit Card 2022 डाउनलोड करें और सहेजें. ये भी पढ़ें… BSNL में इन पदों पर आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन पहली बार इस भाषा के जरिए भारतीय सेना में बन सकते हैं ऑफिसर, आवेदन शुरू ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Admit Card, RBSE, REET examFIRST PUBLISHED : July 14, 2022, 08:26 IST