दिल्ली-मुंबई और दिल्ली हावड़ा रूट में कहां तक लगा है कवच 4o जानें
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कवच 4.0 दिल्ली-मुंबई के पलवल–मथुरा–नागदा और दिल्ली–हावड़ा के हावड़ा–बर्दमान खंड में 738 किमी ट्रैक पर शुरू हो चुका है. भारतीय रेलवे द्वारा विकसित एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा तकनीक कवच 4.0 है. यह ट्रेन की स्पीड को कंट्रोल करती है और यदि लोको पायलट गलती से सिग्नल तोड़ता है या तय गति से अधिक चलता है, तो तकनीक स्वतः ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक देती है.