Rahul Gandhi: किसने चलाई पैलेट गन दर्ज हो FIR पीड़ित छात्र साहिल को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी
Rahul Gandhi News: राहुल गांधी पीड़ित छात्र साहिल और उसके परिवार के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और कथित पैलेट गन मामले में FIR दर्ज करने की मांग की. राहुल गांधी का आरोप है कि 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान साहिल को पैलेट गन के छर्रे लगे और उसकी आंख की रोशनी प्रभावित हुई. कांग्रेस नेता चाहते हैं कि छात्र की मेडिकल जांच हो और यह पता लगाया जाए कि चोटें किस हथियार से लगीं. राहुल गांधी संसद में भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं. अब वह पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं.