फेरीवाले इरफान के राहुल गांधी क्यों हुए फैन घर जाकर चाय पी बहन प्रियंका से भी कराई बात
फेरीवाले इरफान के राहुल गांधी क्यों हुए फैन घर जाकर चाय पी बहन प्रियंका से भी कराई बात
Rahul Gandhi visit Viral hawker Irfan: स्मार्टफोन के गूगल वॉयस कमांड से संविधान सीखकर जंतर-मंतर आंदोलन में छाए फेरीवाले मोहम्मद इरफान की समझ के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कायल हो गए हैं. कभी स्कूल न जाने वाले इरफान की बेबाक सोच और मजदूरों के हक में उठाई आवाज से प्रभावित होकर राहुल गांधी खुद उनकी बस्ती पहुंचे. वहां उन्होंने परिवार संग चाय पी, इरफान को संसद का न्योता दिया और प्रियंका गांधी से उनकी फोन पर बात कराई.