संसद में महायुद्ध! राहुल गांधी का स्पीकर को तीखा पत्र बोले- विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र पर कलंक
संसद में महायुद्ध! राहुल गांधी का स्पीकर को तीखा पत्र बोले- विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र पर कलंक
Rahul Gandhi Lok Sabha: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और स्पीकर ओम बिरला के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है. पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे की किताब के अंशों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई में बदल गया है. राहुल गांधी ने स्पीकर को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बोलने से रोका जा रहा है, जो संसदीय इतिहास में एक काला धब्बा है.