चारपाई बनाते समय लगभग दो फिट का बनता है ओरदावन टाइट रखने का करता है काम ग्रामीण संस्कृति की है पहचान
आज के समय में भले ही लोग चारपाई के नए स्वरूप को जान रहे हों लेकिन गांव में आज भी मूंज बाध की चारपाई बनाई जाती है. ऐसे में मूंज और बाध की चारपाई में ओरदावन हुआ करती है. ओरदावन चारपाई के निचले हिस्सा यानी कि पैर की तरफ का हिस्सा होता है. जो मोटी रस्सी से बनाया गया होता है. इसका काम समय-समय पर चारपाई के रस्सी को टाइट करना होता है.