सुल्तानपुर का नया हनुमान घाट बनेगा टूरिस्ट हब जानिए कब बनकर होगा तैयार
सुल्तानपुर में गोमती नदी के किनारे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक नया हनुमान घाट बनाया जा रहा है. सीताकुंड घाट पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस परियोजना में सीढ़ियां, लाइटिंग, पेयजल और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं. लगभग 171 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह घाट जल्द ही क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल बन सकता है.