बारिश में आम के पेड़ों को एन्थ्रेक्नोज डाइबेक और गुच्छा रोग से कैसे करें बचाव एक्सपर्ट ने सुझाया
बारिश में आम के पेड़ों को एन्थ्रेक्नोज डाइबेक और गुच्छा रोग से कैसे करें बचाव एक्सपर्ट ने सुझाया
बरसात के मौसम में अधिक नमी और उमस के कारण आम के पौधों में एन्थ्रेक्नोज (पत्तियों और टहनियों पर काले धब्बे), पाउडरी मिल्ड्यू (सफेद पाउडर जैसा), और गुच्छा रोग (मैंगो मालफॉर्मेशन) जैसी फंगल बीमारियाँ सबसे ज्यादा लगती हैं. अब बात आती है किसान इन बीमारियों की कैसे पहचान कर सकते हैं और अपने आम के पेड़ों को किन चीजों का इस्तेमाल कर इन बीमारियों से बचा सकते हैं. सबसे पहले बात आती है कुछ सावधानियां जिनको बरतना बहुत ही जरूरी होता है यानी कि आपके आम के बाग में पानी भरा हुआ ना हो, अन्यथा जड़ गलन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती है