सहारनपुर में 10 जुलाई से 10 दिवसीय निशुल्क मशरूम उत्पादन और प्रोडक्ट मार्केटिंग प्रशिक्षण लोन की भी सुविधा करें आवेदन
सहारनपुर में 10 जुलाई से 10 दिवसीय निशुल्क मशरूम उत्पादन और प्रोडक्ट मार्केटिंग प्रशिक्षण लोन की भी सुविधा करें आवेदन
पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माटकी झरौली के द्वारा समय-समय पर विभिन्न तरह के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जिसमें गांव, देहात और शहर से जुड़े गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनको अच्छे रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाता है. उसी के तहत इस बार 10 जुलाई से 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन और उससे विभिन्न तरह के प्रोडक्ट बनाने सहित मार्केटिंग की पूरी जानकारी दी जाएगी. ट्रेनिंग के साथ ही खाने-पीने, रहने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी और अगर कोई व्यक्ति इस निशुल्क प्रशिक्षण में भाग लेना चाहता है तो उसको पहले आवेदन करना होगा, क्योंकि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही शुरू के 30 व्यक्तियों को ही इसमें शामिल किया जाएगा.