केले की पत्तियों पर दिखे पीले धब्बे तो तुरंत करें ये काम वरना ये रोग फसल कर देगा खराब
Banana Farming Tips: बारिश के मौसम में केले के तने में छेद करने वाले कीट पर भी नजर रखे. इसके लार्वा तने के अंदर सुरंग बनाकर पौधे को कमजोर करते है. तने पर छोटे छेद, उनसे निकलने वाला रस या काला पदार्थ और पौधे का मुरझाना इसके प्रमुख लक्षण हो सकते है. ज्यादा प्रकोप होने पर पौधा कमजोर होकर गिर भी सकता है.