नोएडा की डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से राहत सैलरी से 5 लाख का मुआवजा वसूलने के आदेश पर रोक
Supreme Court on Medha Roopam: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें छात्रा आकृति चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिए जाने के मामले में 5 लाख रुपये मुआवजा नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम की सैलरी से देने का निर्देश दिया गया था.