नोएडा में मानसून से पहले नालों की अधूरी सफाई ग्रीन बेल्ट तक फैलता गंदा पानी टेंडर में देरी पर प्राधिकरण की तैयारी पर सवाल
नोएडा में मानसून से पहले नालों की अधूरी सफाई ग्रीन बेल्ट तक फैलता गंदा पानी टेंडर में देरी पर प्राधिकरण की तैयारी पर सवाल
सेक्टर-105 स्थित सीएनजी पंप के पास नाले की स्थिति सबसे चिंताजनक नजर आई. यहां नाले में जमा गंदगी के कारण बदबूदार पानी ग्रीन बेल्ट में फैल रहा है, जिससे आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है. जांच में यह भी सामने आया कि इस साल नालों की सफाई का कार्य समय पर शुरू ही नहीं हो सका. हर साल अप्रैल में नाला सफाई के टेंडर जारी कर 15 जून तक काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा जाता था, लेकिन इस बार प्राधिकरण समय पर टेंडर जारी करना ही भूल गया.