मुरादाबाद में PMFME योजना के तहत अचार प्लांट लगाने पर मिल रही 35% सब्सिडी ऐसे उठाएं योजना का लाभ
Pickle Plant Business Idea: मुरादाबाद में अचार प्लांट योजना जिसे सरकार द्वारा पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पीएमएफएमी के तहत अचार मुरब्बा और चटनी प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर 35 प्रतिशत की भारी सब्सिडी दी जा रही है.इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को बड़ा प्रोत्साहन मिल रहा है. जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा लाभार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रोजेक्ट तैयार कराने और बैंक लोन में सीधी सहायता दी जा रही है.