पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना से किसान बंजर जमीन को बना सकते हैं उपजाऊ जानें
मुरादाबाद के किसान इस योजना का सहारा लेकर अपनी बंजर जमीन को भी उपजाऊ बना सकते हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण भूमि सुधार योजना है. जिसका उद्देश्य बेकार बीहड़ बंजर और जलभराव वाली भूमि को उपचारित कर खेती के योग्य बनाना है.यह योजना चयनित परियोजना क्षेत्रों में बंजर खड्ड और जलभराव वाली बेकार पड़ी जमीन को उपजाऊ बनाने का काम करती है.