मुरादाबाद के किसान मीठे पानी में कृत्रिम तरीके से कर सकते हैं मोती पालन मोती संवर्धन के लिए सरकार दे रही सब्सिडी
Pearl Farming Scheme: मोती संवर्धन यानी मोती पालन मीठे पानी की सीपों में कृत्रिम तरीके से मोती तैयार करने की तकनीक है. इसमें तालाब या पानी के टैंक में सीपों का पालन किया जाता है और विशेष प्रक्रिया के जरिए उनके अंदर मोती विकसित किए जाते हैं. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों में भी मीठे पानी के मोती संवर्धन की तकनीक पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है.