पहलगाम के साथ पाक ने पार की लक्ष्मण रेखा राजनाथ सिंह बोले- टेररिज्म टॉक और ट्रेड साथ-साथ नहीं चल सकते

Rajnath Singh News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने News18 DEFCON 2026 में पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर भारत का रुख दोहराया. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के साथ पाकिस्तान ने ‘लक्ष्मण रेखा’ पार कर दी थी. राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि आतंकवाद और बातचीत, साथ ही आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते. उन्होंने यह भी कहा कि भारत परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा और उसकी रणनीति अब केवल हमले को रोकने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर जवाबी कार्रवाई की क्षमता पर भी केंद्रित है.

पहलगाम के साथ पाक ने पार की लक्ष्मण रेखा राजनाथ सिंह बोले- टेररिज्म टॉक और ट्रेड साथ-साथ नहीं चल सकते