मुरादाबाद का किसान अंकुर बना रहा दर्जनो प्रकार के ऑर्गैनिक अचार 300 रुपये किलो बाजार में दाम होती है बंपर कमाई

किसान अंकुर त्यागी ने बताया कि वैसे तो हम दर्जनों प्रकार का अचार बनाते हैं. लेकिन गर्मी के मौसम में अभी 6 से 7 प्रकार का अचार तैयार कर रहे हैं. यह सभी अचार होममेड होते हैं. इसके साथ ही इसमें किसी भी प्रिजर्वेटिव या केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है. इसमें प्योर तेल डाला जाता है और घर के पिसे शुद्ध मसलों का प्रयोग किया जाता है. जून का महीना चल रहा है. ऐसे में आम की फसल तैयार है. पका आम भी आ रहा है और कच्चा आम भी आ रहा है.

मुरादाबाद का किसान अंकुर बना रहा दर्जनो प्रकार के ऑर्गैनिक अचार 300 रुपये किलो बाजार में दाम होती है बंपर कमाई