Banana Plant Business: कम निवेश में खोल सकते हैं केला प्लांट चिप्स बनाकर कमा सकते हैं लाखों मिल रहा 10 लाख तक अनुदान जानें प्रक्रिया
Banana Plant Business: मुरादाबाद में उद्यान विभाग केला प्लांट व्यवसाय के लिए 35% सब्सिडी दे रहा है. कम निवेश में कच्चे केले से चिप्स बनाकर लाखों कमा सकते हैं. PMFME योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है. आप कम निवेश में खाद्य प्रसंस्करण का कारोबार शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो कच्चे केले से चिप्स बनाने का व्यवसाय आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इसमें कच्चे केले को साफ करके अलग-अलग आकार में काटा जाता है. इसके बाद तलकर मसाले और नमक मिलाकर चिप्स तैयार किए जाते हैं.