सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बितानें से युवाओं में बढ़ रही स्यूडो-डिमेंशिया की समस्या लाइफस्टाइल पर असर न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट नें बताया उपाय

Youth Dementia Problem: न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता (M.B.B.S., M.D.) के अनुसार युवाओं में दिखाई देने वाली इस तरह की समस्या को कई बार स्यूडो-डिमेंशिया कहा जाता है. इसमें व्यक्ति को भूलने की शिकायत तो होती है, लेकिन इसका कारण अल्जाइमर जैसा स्थायी रोग नहीं होता. मानसिक तनाव और जीवनशैली में बदलाव को ठीक करने पर स्थिति में सुधार भी हो सकता है. कभी उम्र बढ़ने के साथ होने वाली भूलने की समस्या अब युवाओं में भी दिखाई देने लगी है. 30 से 35 वर्ष की उम्र में छोटी-छोटी बातें भूलना, सामान रखकर उसका स्थान याद न रहना या किसी जरूरी काम को भूल जाना जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बितानें से युवाओं में बढ़ रही स्यूडो-डिमेंशिया की समस्या लाइफस्टाइल पर असर न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट नें बताया उपाय