मनोरंजन ठीक लेकिन शहर की पहचान से खिलवाड़ नहीं मिर्जापुर फिल्म के ट्रेलर को देख भड़के स्थानीय लोग
मिर्जापुर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद जिले में विरोध शुरू हो गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि फिल्म और वेब सीरीज में मिर्जापुर की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान की जगह अपराध और हिंसा को प्रमुखता देकर शहर की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है.