न माचिस न कागज! इस बार मूंगफली से तैयार हुआ मिर्जापुर का अनोखा ताजिया देख आप भी हो जाएंगे हैरान
मिर्जापुर के अदलहाट निवासी मंसूर अहमद ने इस बार मोहर्रम पर मूंगफली, दाल और लाई की मदद से अनोखा ताजिया तैयार किया है. करीब 15 दिनों की मेहनत और चार लोगों के सहयोग से बने इस ताजिये ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. इससे पहले मंसूर माचिस की तीलियों और कागज के गिलास से भी आकर्षक ताजिए बना चुके हैं.