अब मऊ के नर्सिंग छात्र-छात्राओं को देश-विदेश में मिलेगा नौकरी करने का मौका आईएनसी दिल्ली से मिली मान्यता
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में अब तक नर्सिंग करने वाले छात्रों को सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नौकरी मिल रही थी. जिसका खास वजह था कि नर्सिंग कॉलेज की मान्यता INC की नहीं थी लेकिन अब यह मान्यता मिल जाने से नर्सिंग के छात्रों को विदेश में भी नौकरी मिलेगी. लोकल 18 से बात करते हुए किंग्स ईडन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की छात्रा बताती है कि अब तक मऊ जनपद के कॉलेज के यूपी तक ही मान्यता प्राप्त थी लेकिन अब इस कॉलेज को भारतीय नर्सिंग परिषद(INC) दिल्ली की मान्यता प्राप्त हो गई है.