IIT IIM लंदन में नौकरी यूपीएससी में 68वीं रैंक IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद दिया इस्तीफा
IAS Divya Mittal Resignation: आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ी दिव्या मित्तल ने कुछ समय लंदन में ट्रेडर के तौर पर जॉब की थी. विदेश की शानदार नौकरी छोड़ भारत लौटीं आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है. देवरिया और मिर्जापुर में बदलाव की मिसाल पेश करने वाली दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखकर अपनी यात्रा को विराम दिया.