मऊ में उद्यान विभाग सब्जी की खेती के लिए किसानों को दे रहा 40% सब्सिडी वेबसाइट पर करें पंजीकरण
लोकल 18 से बात करते हुए जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि राज्य उद्यानिक मिशन के तहत 60 हेक्टेयर में सब्जी की खेती किसानों के लिए लक्ष्य आया है और 60 हेक्टेयर में किसानों से सब्जी की खेती कराई जाएगी. इसमें विभिन्न प्रकार के कद्दू वर्गी की सब्जी और रवि की सब्जियां के साथ जायज की सब्जियां उपलब्ध है. इस योजना के तहत काईन डीबीटी के माध्यम से निदेशालय शासन द्वारा बीज उपलब्ध कराए जाएंगे. यदि आप किसान हैं और साग बाजी की खेती करना चाहते हैं तो वर्तमान में उद्यान विभाग में इस साग भाजी के खेती के लिए सब्सिडी और पौधे लेने के लिए पंजीकरण चल रहा है.