मथुरा उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी में हाइब्रिड पौधों पर प्रशिक्षण किसान 45 दिन में फसल बेचकर आय करेंगे दोगुनी
मथुरा उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी में हाइब्रिड पौधों पर प्रशिक्षण किसान 45 दिन में फसल बेचकर आय करेंगे दोगुनी
लोकल 18 से बातचीत के दौरान उद्यान विभाग के अधिकारी और योजना प्रभारी डॉक्टर आदर्श कुमार सचान ने बताया कि किसानों की आय को किस तरह से दोगुना किया जाए और किसान अपनी परंपरागत खेती को छोड़कर हाईटेक खेती को अपना कर किस तरह से प्रतिदिन आय दोगुनी करें. उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल परंपरागत होती है. 4 महीने का समय उस फसल को पककर तैयार होने में लगता है. लेकिन हाईटेक नर्सरी में हाइब्रिड पौधे तैयार किए जाते हैं. इसमें विभिन्न प्रकार के फल, सब्जी तैयार होती हैं.