वृंदावन में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर गिरा 3 मजदूरों की मौत एक घायल सुरक्षा उपकरणों की कमी से हुआ हादसा
मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुबह-सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे को देख आसपास के लोगों में अफ़रा तफ़री का माहौल पैदा हो गया. निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुए हादसे की सूचना पुलिस मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि घायल व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.