महराजगंज का अमड़ी पुल अनोखे सिविल इंजीनियरिंग का नमूना जहां नदी-नहर बहती हैं साथ

महराजगंज जिले के भारत नेपाल सीमा से महज तीन किलोमीटर दूरी पर अमड़ी पुल देखने का मिलता है, जो अपनी अलग बनावट की वजह से बेहद खास हो जाता है. इसकी बनावट ऊपर से देखने में बहुत ही सामान्य लगती है लेकिन जब आप इसके किनारे से होते हुए नीचे उतर कर देखते हैं तो इसकी अलग बनावट हैरान कर देती है. यूं कहें तो यह पुल सिविल इंजीनियरिंग का एक नायब नमूना है, जो बहुत ही सूझबूझ और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया है.

महराजगंज का अमड़ी पुल अनोखे सिविल इंजीनियरिंग का नमूना जहां नदी-नहर बहती हैं साथ