महराजगंजः निचलौल के घने जंगलों के बीच है भगवान कृष्ण की बांसुरी से जुड़ा रहस्यमयी मंदिर नेपाल से दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु
महराजगंज जिले के बसुली माता मंदिर की बात करें तो इसे एक बहुत ही रहस्यमई कथा से जोड़कर देखा जाता है. कहा जाता है कि इसका जुड़ाव भगवान श्री कृष्ण के बांसुरी से है. एक समय ऐसा था जब भगवान श्री कृष्ण और माता रुक्मणि बैठे हुए थे और उसी समय भगवान की बांसुरी यहां गिरी थी तब से इस मंदिर को बांसुरी देवी मंदिर कहा जाने लगा था. जिसे अब बसुली देवी मंदिर के रूप में हम जानते हैं. समय बीतता गया और धीरे-धीरे श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू होने लगा और इसके साथ यह क्षेत्र के एक बड़े धार्मिक स्थलों में से एक बन गया.