न बिजली की जरूरत न पंपिंग का झंझट छात्रा की इस मशीन ने किसानों का काम किया आसान
महराजगंज जिले के सिसवा बाजार स्थित आरपीआईसी स्कूल की छात्रा रंजू मद्धेशिया ने एक ऐसा यूनिक पेस्टिसाइड स्प्रेयर तैयार किया है. उन्होंने एक विशेष पेस्टिसाइड स्प्रेयर मशीन बनाई है, जिसे चलाने के लिए न बैटरी की जरूरत होगी और न ही हाथ से ऊर्जा देनी पड़ेगी. इस मशीन के साथ विशेष जूते जुड़े हैं, जो जमीन पर चलते समय ऊर्जा उत्पन्न करेंगे.