कभी पिपरमिंट खेती की पहचान थे ये टैंकर आज खेतों में बनकर रह गए हैं बीते दौर की निशानी

महराजगंज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के पास खड़े पुराने टैंकर कभी पिपरमिंट खेती की पहचान माने जाते थे. करीब आठ-दस वर्ष पहले जिले में बड़े पैमाने पर पिपरमिंट की खेती होती थी और तेल निकालने के लिए इन टैंकरों का व्यापक उपयोग किया जाता था. समय के साथ खेती का रकबा घट गया, लेकिन आज भी खेतों में खड़े ये टैंकर उस दौर की याद ताजा करते हैं.

कभी पिपरमिंट खेती की पहचान थे ये टैंकर आज खेतों में बनकर रह गए हैं बीते दौर की निशानी