यूपी चुनाव 2027 में क्या बिहार के फुके कारतूस भी उतरेंगे मैदान में हर बार जमानत हो जाती है जब्त!
यूपी चुनाव 2027 में क्या बिहार के फुके कारतूस भी उतरेंगे मैदान में हर बार जमानत हो जाती है जब्त!
UP Chunav 2027 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बिहार के कुछ क्षेत्रीय दलों ने भी अभी से ही अपनी दुकान चमकाना शुरू कर दिया है. मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) और जेडीयू जैसी पार्टियां भी यूपी चुनाव में उतरने का मन बना रही है. हालांकि, इन सभी पार्टियों का यूपी चुनाव में ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक रहा है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर बिहार की ये तीनों पार्टियां यूपी चुनाव में उतरती है तो इसका क्या प्रभाव एसपी-बीजेपी-बसपा के गणित पर पड़ेगा या नहीं?