IIT-IIM से IAS और अब राजनीति कौन हैं दिव्या मित्तल जिनकी एंट्री से यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल
IIT-IIM से IAS और अब राजनीति कौन हैं दिव्या मित्तल जिनकी एंट्री से यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल
IAS Divya Mittal: यूपी कैडर की 2013 बैच की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने एक वीडियो जारी कर अपनी अगली योजना का ऐलान कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि वे राजनीति में कदम रख रही हैं, लेकिन किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ेंगी. उन्होंने देश, संविधान, नागरिक अधिकारों, शिक्षा, पेपर लीक, रोजगार, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और व्यवस्था की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर चिंता जताई और बदलाव का संकल्प दोहराया. आइए जानते हैं यूपी चुनाव 2027 से पहले दिव्या के दिव्य रूप से किसे लगेगा झटका और कौन होगा बेनकाब?