10 भेड़ों से शुरू किया सफर आज 50 भेड़ों के मालिक बने वीरपाल कम लागत व देखभाल में बंपर फायदा
10 भेड़ों से शुरू किया सफर आज 50 भेड़ों के मालिक बने वीरपाल कम लागत व देखभाल में बंपर फायदा
पड़रिया तुला गांव निवासी वीरपाल पिछले करीब 10 वर्षों से भेड़ पालन कर रहे हैं उनका कहना है कि पहले गाय पालन करते थे लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदलीं गायों की बिक्री में आई कठिनाइयों के कारण उन्होंने धीरे-धीरे गाय पालन कम कर दिया और भेड़ पालन को अपनाया आज यही व्यवसाय उनके परिवार की आय का प्रमुख साधन बन गया है. वीरपाल बताते हैं कि शुरुआत उन्होंने केवल 10 भेड़ों से की थी मेहनत, सही देखभाल और बेहतर प्रबंधन के कारण आज उनके पास लगभग 50 भेड़ें हैं.