लखीमपुर खीरी में किसानों को लहसुन-प्याज की खेती के लिए मिलेगा मुफ्त बीज शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन
लखीमपुर खीरी में किसानों को लहसुन-प्याज की खेती के लिए मिलेगा मुफ्त बीज शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन
लखीमपुर खीरी में किसानों को लहसुन और प्याज की खेती के लिए उद्यान विभाग की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है. जिले में किसानों को लहसुन और प्याज की खेती के लिए निशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाएंगे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है किसानों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. किसानों को विभाग की वेबसाइट dbt.uphorticulture.in पर जाकर आवेदन करना होगा.