लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास किसान योजना से बागवानी ड्रैगनफ्रूट मशरूम मधुमक्खी पालन पर अनुदान ऑनलाइन आवेदन शुरू
लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास किसान योजना से बागवानी ड्रैगनफ्रूट मशरूम मधुमक्खी पालन पर अनुदान ऑनलाइन आवेदन शुरू
मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास किसान योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करना, आधुनिक खेती को बढ़ावा देना और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण लाना है. इस माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर सकें. उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ लेने की अपील की है. उनका कहना है कि बदलते समय में बागवानी खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है.